


बलिया : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के घर पहुंच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके पिता विध्यांचल सिंह के निधन पर शोक जताया तथा उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग ढाई बजे बिहार राज्य के छोटका राजपुर, जिला-बक्सर पहुंचें। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह के पिता स्व.विंध्याचल सिंह जी को अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने दयाशंकर सिंह तथा उनके परिजनों से मिल बातें भी किया और सांत्वना भी दिया। मंत्री दयाशंकर सिंह के पिता विंध्याचल सिंह के चित्र पर मुख्यमंत्री द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात सैकड़ों ने भी फूल चढ़ाया। बलिया से भी बहुत शुभेंदु और भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे थे।

9768 74 1972 for Website Design