Advertisement
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
बलिया

2022 विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है सूबे की जनता : कान्हजी

-सपा नेता का बयान
-भाजपा सरकार ने जनता से किया धोखा, तोड़े सपने, जनाकांक्षाओं की उपेक्षा


बलिया : समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय”कान्हजी”ने प्रेस को एक बयान जारी कर कहा कि 2022 चुनाव के लिए मतदाता तैयार हैं। जनता के साथ धोखा हुआ और उनके सपनों को तोड़ा गया है। जनाकांक्षाओं की उपेक्षा की गयी है।

समाजवादी पार्टी लोकतंत्र पर हो रहे हमलों के खिलाफ है। नागरिक अधिकारों की रक्षा समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता में शामिल है। बीजेपी ने संविधान की अवहेलना किया है। डबल इंजन की सरकार बोलकर भाजपा ने राजनैतिक अपराध किया है। यह संघीय ढांचे का अपमान है। भाजपा की नीतियां जनविरोधी है। केंद्र और उत्तर प्रदेश में सरकार होने के बाद भी प्रदेश की समस्याएं जस की तस है। पलायन और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार फेल है। व्यापारियों और गरीबों के साथ भाजपा षड्यंत्र कर रही है। समाजवादी पार्टी जनता के समर्थन से इसका जवाब देगी। उत्तर प्रदेश में खुशहाली और समृद्धि के साथ रोजगार एवं पर्यटन की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करना ही समाजवादी पार्टी का एजेंडा है। कान्हजी ने कहा कि बीजेपी सरकार ने जनहित की दिशा में कोई नया कार्य बलिया सहित पूरे प्रदेश नहीं किया सिर्फ समाजवादी सरकार के कार्यों का नाम बदला। अन्नदाता के उपज का उचित मूल्य भी नहीं मिल रहा। भाजपा सरकारी खजाने को लूटने में व्यस्त है। बीजेपी के अलोकतांत्रिक और अधिनायकशाही नीतियों को समाजवादी पार्टी ही रोक सकती है। भाजपा लोकतंत्र की पवित्रता को नष्ट कर रही है। 2022 का चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

Advertisement
r-k-mission
r-k-mission
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design