Advertisement
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
अन्य

10 जुलाई के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दौड़ेंगे वाहन

-तैयार हुआ यूपी सरकार का यह प्रोजेक्ट
-प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री ने किया निरीक्षण, देखी प्रगति
-11000 करोड़ की लागत से सरकार ने बनाया लोगों के लिए सुगम मार्ग

बलिया: गाजीपुर और बलिया की सीमा क्षेत्र से प्रारंभ होकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक जाने वाला 6 लेन के एतिहासिक मार्ग पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण लगभग पूर्ण हो गया है। 10जुलाई के बाद लोगों के वाहन इस पर दौड़ सकेंगे।

प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने शनिवार को मार्ग का निरीक्षण किया और प्रगति देखी।कहा कि 90 फीसद महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो चुका है 10फीसद जुलाई के पहले सप्ताह तक पूर्ण हो जाएगा। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसे जनता को समर्पित कर देंगे।
उड़नखटोला से निरीक्षण करने आए मंत्री महाना ने सबसे पहले फेज-6 किशुनदासपुर पहुंचे। यहां उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने एक्सप्रेस-वे का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद प्रशासनिक अधिकारियों व कार्यदायी संस्था यूपीडा के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रगति के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तपूर्ण हो रहा है। लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 10 जुलाई तक हर हाल में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सभी फेज का काम पूरा हो जाएगा।

कहा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरवरी माह में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पैकेज 8 का निरीक्षण किया था। उस समय उन्होंने घोषणा की थी कि आगामी छह माह में इस एक्सप्रेस-वे को जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। अब मंत्री के दावे के बाद लोगों की उम्मीद और बढ़ गयी है। इस दौरान यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अवनीश अवस्थी, जिलाधिकारी राजेश कुमार, एसपी सुधीर कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
r-k-mission
r-k-mission
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design