Advertisement
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
बलिया

हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल है भाजपा सरकार : अनिल राय

-बोले समाजवादी पार्टी नेता
-कहा अखिलेश यादव जी की सरकार बने बिना प्रदेश का भला होने वाला नहीं
-भाजपा की नीति को जान चुकी है जनता, विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेकेगी

बलिया। वरिष्ठ सपा नेता सतीश चंद्र कालेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल राय शुक्रवार को बलिया समाचार ग्रुप से मुखातिब थे। कहा भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश के हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल है। पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि कर आम जनता को महगांई के चक्की में पीसा जा रहा है। भाजपा सरकार में नीति और रणनीति की कमी की वजह से सरकार हर मोर्चे पर विफल है। आपराधिक घटनाओं के साथ महंगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से बाजार में मिलने वाली सभी वस्तुएं महंगी होती जा रही हैं। जिले भर में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 की दशा तो अत्यंत ही दयनीय हो गई है। बलिया विधानसभा क्षेत्र में जहां जिला मुख्यालय भी है सड़क की दशा देखने योग्य नहीं है। जबकि योगी आदित्यनाथ ने शपथ लेते ही सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का फरमान जारी किया था। अनिल राय ने दावा के साथ कहा कि जब तक प्रदेश में अखिलेश जी की सरकार नहीं बनेगी, तब तक प्रदेश का भला होने वाला नहीं है। भाजपा हिंदू मुस्लिम और समाज में नफरत फैलाकर ऊंच-नीच की राजनीति कर रही है, जिसे जनता जान चुकी है। सपा सभी जाति धर्म का आदर करती है। सपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेकना है।

Advertisement
r-k-mission
r-k-mission
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design