-युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर जैनेन्द्र पांडेय ने गड़वार में किया आयोजन
-सूखा राहत आटा, चावल, दाल, नमक, मशाला, माचिस और मोमबत्ती बांटे
बलिया: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं नेता फेफना विधानसभा जैनेंद्र कुमार पाण्डेय मिंटू के नेतृत्व में सेवा सहायता दिवस के रूप में गड़वार कैंप कार्यालय पर मनाया गया।
मजदूर एवं महिलाओं को सूखा खाद्य सामग्री आटा चावल नमक माचिस मोमबत्ती मसाला के पैकेट का सभी उपस्थित महिला पुरुषों को प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विवेकानंद पाठक एवं जैनेंद्र कुमार पाण्डेय मिंटू ने वितरित भी किया। उक्त अवसर पर विवेकानंद पाठक ने कहा कि राहुल गांधी भारत की आम जनता की आवाज हैं। इस कोरोना महामारी में आम जनता की समस्याओं को सरकार के सामने मजबूती से उठाने का जो दृढ़ संकल्प राहुल गांधी ने दिखाया है वह भारत की आम जनता की आवाज में मगर केंद्र की तानाशाह सरकार राहुल जी के सुझाव को अनदेखी करने का काम किया है। जिससे भारत को कोरोना वायरस चपेट का सामना करना पड़ रहा है। जैनेंद्र पांडेय नेता फेफना विधानसभा ने कहा कि राहुल गांधी ने अपना जन्मदिन मनाने से मना कर दिया तो सभी कार्यकर्ताओं ने राहुल के जन्मदिन को सेवा सहयोग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। आम जनता के रोजी रोजगार ठप हो गए हैं और केंद्र सरकार के तुगलकी फरमान उसे जनता पर आए दिन महंगाई की मार बढ़ती जा रही है जिससे भारत की आम जनता कराह रही है। हम युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने यथाशक्ति अनुसार आम जनता के दुख सुख में सहभागी रहेंगे और यथा संभव सभी का सहयोग करने के लिए कटिबद्ध हैं। सुर्य कांत यादव जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस बलिया ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत के युवाओं के लिए राजनीति में जो द्वार कांग्रेस पार्टी में खुले हैं उसके लिए भारत के सभी युवा अपने नेता के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं ।
9768 74 1972 for Website Design