


-बसपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन पर हमला
-कहा ब्राह्मण समाज के लिए कभी कुछ नहीं किया, अब बरगलाने का कर रहे यतन
बलिया : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को पछरी तरह भाजपा की साजिश करार दिया।
अपने कार्यालय पर आयोजित वार्ता में कहा कि 2007 से सतीश मिश्र किसी सवाल पर समाज में आए हों तो बता दें। ब्राह्मण समाज को एकत्र कर बरगलाने का प्रयास ही यह आयोजन है। कहा यूपी का ब्राह्मण समाज यह जान गया है अ उनका असली सम्मान तो समाजवादी पार्टी करती है। मुलायम सिंह यादव ने अपने कार्यकाल में भगवान परशुराम की जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया तो अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क, जनेश्वर मिश्र सेतु, जनेश्वर मिश्र समग्र गांव योजना संचालित कर ब्राह्मण और बलिया का सम्मान किया। सतीश मिश्र का यह प्रयास समाजवादी पार्टी से ब्राह्मण प्रेम को थोड़ा कम कर भाजपा की मदद है। ब्राह्मण वर्ग समाजवादी पार्टी के ही साथ है।


9768 74 1972 for Website Design