Advertisement
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
बलिया

सरकार की उपलब्धि और कोविड वैक्सीन जरूर लगवाने का आग्रह लेकर पब्लिक में गए साकेत

-सशक्त भाजपा समर्थ भारत अभियान
-जन जन के पहुंच लिया लोगों का हालचाल पूछी सबकी कुशलता
-विधानसभा क्षेत्र बैरिया में भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का जनमानस मिलन अभियान

बलिया : जनमानस मिलन अभियान सशक्त भाजपा-समर्थ भारत के तहत भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षैत्रीय उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू ने बैरिया विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पब्लिक के बीच उत्तर प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी के विकास पर चर्चा किया और लोगों से कोविड वैक्सीन अनिवार्य रुप से लगवाने कख आग्रह किया।

भाजपा नेता साकेत सिंह सोनू ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और देशवासियों के लिए चिंता का ही परिणाम है कि कोविड वैक्सीन तैयार हो गया और लगाया जा रहा है। स्वयं और परिजनों सहित सभी को बचाने के लिए यह आवश्यक है कि सभी लोग अनिवार्य रूप से कोविड वैक्सीन को लें। अन्यथा के रुप में कोविड से जान भी जा सकती है। कहा भाजपा का कैडर भी जनमानस को कोरोना से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। साकेत सिंह सोनू के इस अभियान को सरकार और जनता के बीच संवाद हुए संवाद के रुप में देखा गया। पब्लिक ने अपनी अपनी व्यक्तिगत पीड़ाओं पर फोकस किया। भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने नए निर्वाचित जन प्रतिनिधि प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों से भी शिष्टाचार मुलाकात की। अभियान के तहत क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने शिवपुर, बैरिया, सोनबरसा, इब्राहिमाबाद,रानीगंज आदि गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय, जिला मंत्री तारकेश्वर गोड़, दिनेश गुप्ता, श्रीपति शुक्ल, मंडल .अध्यक्ष भाजपा बैरिया रत्नेश सिंह आदि साथ रहे।

Advertisement
r-k-mission
r-k-mission
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design