Advertisement
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
बलिया

समाजवादी पार्टी के साथियों को इकट्ठा कर बंशीधर यादव ने दिखाया दम

-कार्यकर्ता सम्मेलन
-पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी व जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने दी बधाई व शुभकामना

रीना साहनी

चितबड़ागांव (बलिया) : विधानसभा चुनाव में जुटे राजनीतिक दल समाजवादी पार्टी की एक नई शुरुआत वरिष्ठ नेता बंशीधर यादव (प्रमुख प्रतिनिधि सोहांव) ने कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर किया। सम्मेलन में विधानसभा भर आए पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती दिखाई।

कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे सपा कार्यकर्ता

कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में मजबूती से कार्य करने को कहा। पूर्व मंत्री ने प्रदेश सरकार के मंत्री फेफना के विधायक उपेंद्र तिवारी पर करारी प्रहार भी किया। मंत्री पर गोकशी करने वालों की मदद करने का आरोप लगाया। कहा सरकार आएगी तो इसकी जांच होगी। मंत्री ने यह भी कहा कि पार्टी में प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए पर आगे जाने के लिए किसी के पैर में लंगी मारना ठीक नहीं। सम्मेलन के आयोजक बंशीधर यादव ने सभी का स्वागत किया।

मंत्री उपेंद्र तिवारी पर कई आरोप लगाया। मंत्री पर भाई से भाई के बीच लड़ाने का काम किया। अंबिका चौधरी ने बाढ़ राहत पैकेज पर भाजपा सरकार के बांटे पैकेज पर हमला किया और कहा कि जाड़े में जलाकर तापने को कहा। बंशीधर यादव ने कहा कि कार्यकर्ता जनों को जगाने के लिए सम्मेलन किया गया। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने पार्टी की नीतियों को विस्तार से बताया। सम्मेलन में व्यास जी गोड़, सुग्रीव राजभर, सीमा राजभर, वीरलाल यादव, बुनेला यादव, कुबेर तिवारी, चंद्रशेखर उपाध्याय, विश्राम यादव आदि मौजूद थे।

Advertisement
r-k-mission
r-k-mission
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design