Advertisement
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
बलिया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संग प्रेसवार्ता में बैठीं महिला नेत्री पूर्व विधायक मंजू सिंह

-जिले में चर्चा
-गाजीपुर से लखनऊ विजय यात्रा के बाद मीडिया से मुखातिब थे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

बलिया -: बागी बलिया जिला राजनीति में शुरू से ही अपनी पकड़ रखता रहा है। दल कोई भी यहां के नेताओं का अपना वर्चस्व रहा है। आजादी के बाद जयप्रकाश नारायण हों या चंद्रशेखर उन्हें तो राजनीति में एक किताब की तरह पढ़ा जाता है। वर्तमान में भी राजनीति के नेता अपनी पकड़ रखें हैं। उत्तर प्रदेश में मिशन 2022 है। सभी नेता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। एक एक विधानसभा क्षेत्र से कई-कई लोग टिकट की दावेदारी भी कर रहे हैं। ऐसे में अखिलेश यादव जी के निकट पहुंचना सबसे लिए महत्वपूर्ण है।

बात 18 नवंबर की है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गाजीपुर के पखनपुरा में वायुमार्ग से आए थे। वहां से वे रथ पर सवखर हो लखनऊ तक गए। अखिलेश यादव के हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद उनका इस्तकबाल करने के लिए भी सैकड़ों नेता वहां मौजूद थे।सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों में आधी आबादी की ओर से सिर्फ मंजू सिंह पूर्व विधायक ही दिखीं। शायद उनके अकेले होने का लाभ भी उन्हें मिला। अखिलेश यादव गर्मजोशी से उनसे मिले और इस्तकबाल किया। फिर मीडिया को संबोधित कर वह रथ पर चले गए। लखनऊ पहुंच पार्टी मुख्यालय पर वह मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ दर्जन भर नेता उनके साथ बैठे थे। बलिया से दो लोग दिखे। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का होना तो जरूरी ही था। पर वहां पूर्व विधायक मंजू सिंह भी बैठी थी। प्रेस कांफ्रेंस में अध्यक्ष के साथ बैठने की फोटो जारी होने के बखद नगर विधानसभा क्षेत्र में एक अजीबोगरीब चर्चा प्रारंभ हुई है। मगशन 2022 में क्या होगा यह तो समय ही बताएगा पर लखनऊ में मंजू सिंह का अखिलेश यादव और डिंपल यादव से मिलना और विजय यात्रा के प्रेस कांफ्रेंस में साथ बैठना कुछ समीकरण को अलग बता रहा है।

Advertisement
r-k-mission
r-k-mission
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design