Advertisement
radhakrishna academy admission 2023
Sunbeam 23-24
radhakrishna academy admission 2023
sunbeam 23-24
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) के प्रदेश अध्यक्ष बने अनिल सिंह

-मिली एक उपलब्धि
-चंद्रशेखर के साथ राजनीतिक ककहरा सीखने वाले अनिल सिंह बलिया बेरुआरबारी ब्लॉक के रहे हैं प्रमुख

बलिया : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लक्ष्मण पुरी शांति कुटी में बुधवार को समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) राज्य परिषद की बैठक हुई। बैठक में बलिया निवासी चंद्रशेखर के शिष्य अनिल सिंह को प्रस्ताव कर प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया।
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर से ही राजनीतिक ककहरा सिखने वाले अनिल सिंह स्वच्छ व्यक्तित्व के इंसान हैं और बलिया जिले के बेरुआरबारी ब्लाक के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं।बैठक में राज्य सचिव राजेश शुक्ल ने अनिल सिंह के नाम का प्रस्ताव किया सभी ने उसका समर्थन कर दिया। उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं। देखना है सजपा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह किस तरह की रणनीति बनाते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरे दमखम से प्रदेश भर में चुनाव में प्रतिभाग करेगी।कहा चंद्रशेखर जी युग दृष्टा थे जाति के आधार पर कभी राजनीति नहीं की। कहा शीघ्र ही सभी जिलों में संगठन को ठीक किया जाएगा।

Advertisement
r-k-mission
r-k-mission
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design