Advertisement
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) का बड़ा ऐलान

-बोले प्रदेश अध्यक्ष सभी सीटों पर मजबूती से विधानसभा चुनाव लड़ेगी पार्टी
-प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद गृह जिले में हुआ अनिल सिंह जी का जोरदार अभिनंदन

बलिया : विधान सभा चुनाव समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) प्रदेश की सभी सीटों पर मजबूती से लड़ेगी। उक्त बातें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह “अनू जी” ने मंगलवार को कही।
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बलिया आए अनिल सिंह का जगह जगह जोरदार स्वागत हुआ।
पत्र प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए श्री सिंह ने बताया कि समाजवादी जनता पार्टी बहुत पुरानी पार्टी है। इसी पार्टी से राजनीति की शुरूआत करने वाले लोग अब अन्य दल बनाकर राजनीति कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की सजपा बलिया में ही नहीं पूरे विश्व में जानी जाती है। सजपा स्व0 चंद्रशेखर के विचारों से चलेगी और जो भी लोग स्व0 चंद्रशेखर से जुड़े हुए है, उनको ससम्मान पार्टी से जोड़ा जाएगा। एक सवाल के जवाब में श्री सिंह ने कहा कि जो भी लोग सजपा को छोड़कर अन्य दलों से राजनीति कर रहे है ये उनके खुद के विचार है। वे स्वतंत्र है फिर भी उनकी कोशिश होगी कि उन्हें भी सजपा में पुन: घर वापसी करायी जाएगी। कहा कि मैं बहुत पीछे नहीं जाना चाहता हूं लेकिन सजपा अब पुन: अपनी पहचान प्रदेश और देश में बनाने जा रही है। एक अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को सजपा से जोड़ने का कार्यक्रम चलेगा। नवागत प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वे आज से पूरे जिले में भ्रमण करेंगे और स्व0चंद्रशेखर के लोगों से संपर्क बनाएंगे। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्व0चंद्रशेखर के प्रपौत्र आलोक सिंह झुनझुन, सजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, ब्लाक प्रमुख भोला सिंह, दीपक सिंह टुनटुन, पूर्व प्रमुख विवेक सिंह, रविशंकर सिंह पिक्कू, अमित सिंह बघेल, जयप्रकाश सिंह, सजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह रंजन, आलोक कुंवर, अजीत सिंह, जगत नारायण मिश्रा, अंकित सिंह, अमित सिंह, अमर सिंह, अरुण सिंह आदि मौजूद थे।

Advertisement
r-k-mission
r-k-mission
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design