Advertisement
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
बलिया

सपा कार्यालय पर मनाया गया नेताजी का 83वां जन्मदिन

बलिया: समाजवादी पार्टी के संरक्षक भारत के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव (नेताजी) का 83वाँ जन्मदिन समाजवादी पार्टी द्वारा जिला कार्यालय पर समारोह पूर्वक मनाया गया। समाजवादियों द्वारा केक काटा गया और एक दूसरे को खिलाकर आपस में बधाई दिया गया।

इस समारोह को सम्बोधित करते हुए लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सनातन पाण्डेय ने कहा कि नेताजी यानी मुलायम सिंह यादव के जीवन से हम समाजवादी साथियो को सिख लेना चाहिए।अपने लम्बे राजनीतिक जीवन मे नेता जी ने हमेशा समाज के अन्तिम व्यक्ति के बेहतरी के लिए काम किया। व्यक्तिगत संबंधों के निर्वहन में कभी भी राजनीति को आड़े नही आने दिया। अध्यक्षीय संबोधन में जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि आदरणीय नेता जी के कुशल निर्देशन और संरक्षण में समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबो मजलुमो और कमजोरों के लिए सड़क से सदन तक आवाज़ बुलन्द करती आई है और संघर्ष के रास्ते पर चलते हुए आज प्रदेश के जनता के दिलो पर राज कर रही है। जन्मदिन के अवसर पर संतोष कुमार सिंह, राम अवधेश यादव पूर्व पोस्ट मास्टर, डा. रमेश चन्द्र सिंह अवकाश प्राप्त चिकित्सा अधिकारी, आलोक जी, शिवजी पाण्डेय ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर मो. रिजवी, मंजू सिंह, संग्राम सिंह यादव, जयप्रकाश अंचल, सुभाष यादव (सभी पूर्व विधायक), संजय भाई, लक्षमण गुप्त, संजय उपाध्याय, अनिल राय,शशिकांत चतुर्वेदी, सुशील पाण्डेय”कान्हजी”, डा. विश्राम यादव, यशपाल सिंह, राजेन्द्र राजभर, चंद्रशेखर सिंह, कुबेर नाथ तिवारी, जमाल आलम, आशुतोष ओझा, जलालुद्दीन जे. डी. बंशीधर यादव, अजय यादव, जय प्रकाश यादव मुन्ना, कामेश्वर सिंह, वलीउल्लाह, रोहित चौबे, धनंजय सिंह विशेन, जुबेर सोनू, शिवजी चन्देल, मनोज सिंह, विजय किशोर सिंह, राघवेंद्र खरवार, कमलेश चौहान, रामायण यादव आदि मौजूद थे। संचालन जिला महासचिव ,राजन कन्नौजिया ने किया।

Advertisement
r-k-mission
r-k-mission
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design