Advertisement
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
बलिया

वृद्ध जनों की सेवा से समृद्ध होता है परिवार समाज और राष्ट्र : अभय

-अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस आयोजन
-वृद्धाश्रम गड़वार में हुआ आयोजन, वृद्ध जनों का किया सम्मान

बृजेश दुबे
गड़वार (बलिया) : वृद्धाश्रम गड़वार में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर आयोजित वृद्धजन सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा से परिवार,समाज व राष्ट्र समृद्ध होता है।

आज वृद्ध जनों की जिस तरह से सेवा होनी चाहिए वैसी नहीं हो रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में प्रदेश सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक जनपदों में एक एक वृद्धाश्रम संचालित कर रही है। यह पीपी मॉडल से संचालित होता है। कहा कि प्रदेश सरकार वृध जनों की समस्त समस्याओं के निराकरण के प्रति गंभीर है। समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे ग्रापए के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कि वृद्धाश्रम का संचालन निश्चित रूप से स्वागत योग्य कदम है। इससे पूरे जनपद के लोग लाभान्वित होते हैं। पूर्व प्रधानाचार्य विजय शंकर सिंह ने कहा कि आज संयुक्त परिवार टूट कर एकल परिवार का चलन बढ़ गया है। जिससे वृद्धों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में यह वृद्धाश्रम निश्चित रूप से वृद्धों की भरपूर सेवा कर रही है। इसके पूर्व मुख्य अतिथि व विशिष्ट अथिति को बुके व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह को शमीम अंसारी भोला, सुखपुरा के प्रधान अभिमन्यु चौहान आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विनय कुमार सिंह,साहित्यकार व कवि भोला प्रसाद आग्नेय, समाजसेवी सुभाष सहित दर्जनों लोगों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।भजन गायक लल्लन देहाती व मोतीचंद पटेल ने भजन भी प्रस्तुत किया। वहीं समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह व सौरभ कुमार द्वारा वृद्धाश्रम के समस्त वृद्धजनों को माला पहनाकर सम्मान किया गया व वस्त्र, मिष्ठान का वितरण किया गया। समारोह की अध्यक्षता कवि व साहित्यकार भोला प्रसाद आग्नेय व संचालन व आभार प्रकट वृद्धाश्रम के अधीक्षक घनश्याम सिंह ने किया। इस मौके पर इंद्रजीत सिंह, नंदजी गुप्ता, दया वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
r-k-mission
r-k-mission
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design