Advertisement
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
बलिया

विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को दिया गया प्रशासनिक अधिकारी का अनुभव

-मिशन शक्ति अभियान
-जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की ओर से अनोखा प्रयास


बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में शुक्रवार ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत परिसर की दो मेधावी छात्राओं को सांकेतिक रूप से अधिकारी बनाते हुए उन्हें प्रशासन की बारीकियों से रूबरू होने का अवसर प्रदान किया गया।

उप्र शासन के निर्देश पर कुलपति प्रो. कल्पलता पाण्डेय द्वारा नामित स्नातकोत्तर समाज कार्य की छात्रा प्रीति सिंह को जिला प्रशासन की ओर से महिला कल्याण अधिकारी बनाया गया, जबकि स्नातकोत्तर समाजकार्य की रंजू यादव को थानाध्यक्ष, कोतवाली बलिया की कुर्सी पर बैठाया गया। इस दौरान उक्त छात्राओं ने अधिकारी बनकर प्रशासनिक दायित्वों का न सिर्फ निर्वहन किया, बल्कि इसमें आने वाली चुनौतियों को भी उन्होंने करीब से देखा। कार्यक्रम की मुख्य प्रभारी डॉ अपराजिता उपाध्याय ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की आधी आबादी को आगे लाना, उसे विभिन्न प्रशासनिक एवं संवैधानिक पदों को संभालने के लिए प्रेरित करना तथा महिला जागरूकता को बल प्रदान करना है।

Advertisement
r-k-mission
r-k-mission
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design