Advertisement
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

योगी राज का नया विकास, पाए अफसर गुन्डे खास : रामगोविंद चौधरी

-बोले यूपी के नेता प्रतिपक्ष
-कहा देश प्रदेश बचाना है तो फिर से अखिलेश को लाना है

रविशंकर पांडेय
बांसडीह (बलिया) : आज मोदी सरकार की निरर्थक नीतियों की वजह से प्रति व्यक्ति औसत आय के मामले में भारत अब बंग्लादेश से भी पीछे है। हम विकासशील देश की जगह दुनियां के गरीब देशों की कतार में खड़े हैं। किसी भी पड़ोसी देश से हमारे रिश्ते अच्छे नहीं हैं।

फ्रांस में राफेल खरीददारी में हुई अनियमतिता और उसकी जांच की वजह से पूरी दुनियां में हम लोगों की थू थू हो रही है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने प्रेस को जारी अपने बयान में कही।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मोदी सरकार का विकास शब्द देश के कुछ धन्नासेठों की तिजोरी में सिमट गया है। जिसमें से दो की तिजोरी तो अथाह धन से भर गई है। इधर, बैंक दिवालिया हो रहे हैं। महंगाई चरम पर है। भ्रष्टाचार कार्यप्रणाली का आवश्यक अंग हो गया है।
रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि देश की तीस फीसदी आबादी रोजगार विहीन हो गई है। इससे ध्यान भटकाने के लिए राज्यों को तोड़ने की साजिश रची जा रही है।और सरकार समस्याओं का मुकाबला करने की जगह केवल हिन्दू मुसलमान कर लोगों का ध्यान भटकाने में लगी है। इससे परेशान उत्तर प्रदेश की जनता ने ग्राम प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य चुनाव में भाजपा को धूल चटा दिया। इससे बौखलाई योगी सरकार ने गुंडों और प्रशासन की मदद से जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख चुनाव में जनता का जनादेश लूट लिया। इस लूट के दौरान सरेआम चीरहरण भी हुआ। इसे लेकर जो वीडियो आम हैं, उसे देखकर साफ प्रमाणित है कि जनादेश की लूट और चीरहरण का कुकृत्य पुलिस व प्रशासन की देखरेख में हुआ है।
मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ को इसे देखकर जनादेश लूट और चीरहरण में शामिल अफसरों और गुंडों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी। इसकी निंदा करनी चाहिए थी। हो क्या रहा है! कार्रवाई और निंदा की जगह मुख्यमंत्री खुद इसका श्रेय ले रहे हैं। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी चुप्पी साधे हैं। इसलिए यह प्रमाणित है कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख चुनाव में हुई जनादेश की लूट और चीर हरण में यूपी की सरकार के साथ साथ भारत की सरकार भी शामिल है। ऐसी वोट लुटेरी और चीरहरण करने वाली सरकार से इस देश और प्रदेश को बचाना है। इसी बचाने के उद्देश्य से हम सभी लोग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश प्रदेश की उम्मीद अखिलेश यादव के नेतृत्व में 15 जुलाई को उत्तर प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर के लिए लोकनायक जयप्रकाश नारायण आन्दोलन के साथियों ने कुछ नारे गढ़े हैं। कहा मैं खुद बांसडीह तहसील मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी और आंदोलन के चिरपरिचित नारों के साथ निम्नलिखित नारों को भी बुलन्द करूंगा। नारा बताते हुए कहा कि मोदी राज का दो उपहार-मंहगाई और भ्रष्टाचार तथा योगी राज में दो ही छूट-चीर हरण और वोट की लूट।

Advertisement
r-k-mission
r-k-mission
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design