Advertisement
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

योगी आदित्यनाथ सरकार के इतिहास में लिखा जाएगा ब्राह्मण समाज का अपमानकर्ता : पवन पांडेय

-बांसडीह में प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी
-जनपद भर के प्रबुद्ध ब्राह्मण समाज का हुआ जुटान, सभी ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों को कोसा
-रामगोविंद चौधरी को मिला सबका आशीर्वाद, सभी ने लिया भाजपा सरकार को उखाड़ने का संकल्प

बलिया : उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बांसडीह से समाजवादी पार्टी के विधायक रामगोविंद चौधरी के संयोजन में समाजवादी प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी रविवार को हुई। बांसडीह के आराधना मैरेज हाल में जिले भर के प्रबुद्ध वर्ग के नेताओं और लोगों का जुटान हुआ। सभी ने भाजपा के योगी आदित्यनाथ की सरकार में ब्राह्मण समाज पर हो रहे अनाचार, पापाचार, दुराचार को मानते हुए सरकार को उखाड़ने का संकल्प लिया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि अयोध्या निवासी प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय रहे। पवन पांडेय ने सभी से आशीर्वाद मांगा।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा कि बलिया जिले का आजादी की लड़ाई सहित देवलोक के दुराचार में भी स्थान रहा है। आज लोकतंत्र के अनाचार में भी बलिया से ही भाजपा सरकार के अंत का इतिहास लिखा जाए। कहा बलिया का मुझ पर भी एहसान है। रामगोविंद चौधरी जी ने मुझे विधानसभा में बोलने चलने का सलीका सिखाया है। उसे भी उतारना आपका कर्तव्य है मैं आपका वंशज हूं। भाजपा और योगी की समाप्ति की कहानी की शुरुआत बलिया से होनी चाहिए। मुलायम सिंह ने भगवान परशुराम जी का सम्मान जयंती पर छुट्टी घोषित कर किया आदित्यनाथ ने उन्हें महापुरुष बता छुट्टी रद्द कर अपमान किया।आपको इसका बदला भी लेना है। सरकार बनी तो परशुराम जयंती का अवकाश फिर से होगा। कहा योगी सरकार के इतिहास में लिखा जाएगा कि ब्राह्मण का अपमान किया गया। कहा हम शास्त्र के साथ शस्त्र भी उठा सकते हैं। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने शहीद रामदहिन ओझा का माल्यार्पण किया। आयोजन स्थल शुरू से ही प्रबुद्ध मय लग रहा था। आधा दर्जन लोगों ने संगोष्ठी में दाखिल सभी को चंदन और रोली का तिलक किया। मंच पर सरस्वती जी और भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प चढ़ाते हुए चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन हुआ। ब्राह्मण गणों द्वारा वैदिक पाठ सभी पर पुष्प वर्षा की गई। संयोजक रामगोविंद चौधरी ने सभी अतिथियों को माला पहनाई और स्वागत किया। सुशील कुमार पांडेय कान्हजी, जगत नारायण मिश्र, संजय उपाध्याय, मृत्युंजय तिवारी बब्लू, रामेश्वर तिवारी, अवध बिहारी चौबे, अशोक उपाध्याय, चंद्रशेखर उपाध्याय,
शशिकांत चतुर्वेदी, अजीत मिश्र, तारकेश्वर मिश्र, चंद्रशेखर उपाध्याय, मनन दूबे, आशुतोष ओझा, अशोक पाठक, विनय चौबे, अमरनाथ तिवारी, द्वारिका दूबे, विजय ओझा और अध्यक्षता कर रहे प्रभुनाथ उपाध्याय ने अपनी बात रखी और रामगोविंद चौधरी को आशीर्वाद दिया।
अंत में सफल आयोजन पर बाँसडीह विधानसभा के विधायक व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने उमेश मिश्र, रविशंकर पांडेय ( लाल बाबू ), अभिषेक मिश्र ( मिंटू ), बिहारी पांडेय , राकेश तिवारी छोटे , द्वारिका दुबे, प्रमोद उपाध्याय, अमित मिश्रा, प्रवीण मिश्रा को धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन कौशल पांडेय ने किया।

Advertisement
r-k-mission
r-k-mission
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design