



-पत्रकार वार्ता
-बांसडीह तहसील में सांसद रवींद्र कुशवाहा ने संभाली कमान, जिलाध्यक्ष भाजपा भी रहे
रविशंकर पांडेय
बांसडीह (बलिया) : तहसील बांसडीह के सभागार में सोमवार के दिन सलेमपुर लोक सभा से बीजेपी सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल की उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में पत्रकार वार्ता के दौरान विस्तृत रुप से जानकारी दी।
कार्यक्रम का शुभारम्भ करने से पहले सर्वप्रथम बाँसडीह एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य ने सांसद रविन्द्र कुशवाह को गुलदस्ता देकर समानित किया।
वहीं सांसद ने रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को गुंडा माफियाओं से मुक्त कर दिया है। पूर्व की सरकारों में गुंडे माफियाओं के आतंक उत्तरप्रदेश में था।अब लोगों को इससे मुक्ति मिल गई है। उत्तरप्रदेश के हर बेघर को घर, मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा -नारी सम्मान नारी स्वावलम्बन, मिशन रोजगार युवाओं को अवसर, आस्था का समान, हर घर बिजली, खेल एवं खिलाड़ियों का प्रोत्साहन, फ़िल्म सिटी की स्थापना आदि इस सरकार की उपलब्धियां हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो संकल्प पत्र में वादा किया था ।वो सभी वादों को पूरा किया है। भयमुक्त उत्तरप्रदेश देने का कार्य किया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू, भाजपा नेत्री केतकी सिंह,भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा, सिम्पी सिंह, पूनम गुप्ता, कनक पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।
9768 74 1972 for Website Design