Advertisement
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति

यक्ष प्रश्न : क्या भाजपा में टिकट के लिए होगा प्रताप और पप्पू की जंग

-एमएलसी चुनाव 2021
-भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के पुत्र और भाजपा नेता हैं डा. विपुलेन्द्र सिंह “प्रताप”
-पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के परिवार से हैं रविशंकर सिंह पप्पू, सपा में हैं जा सकते भाजपा में

बलिया : राजनीति में कभी कुछ हो सकता है। इसकी संभावना अपार रहती है। इसीलिए राजनीति को अनिश्चितता का खेल भी कहा जाता है। बलिया राजनीतिक रुप से सक्रिय जिला भी है। एमएलसी चुनाव होने वाला है। बलिया में क्या होगा इसके लिए तो इंतजार ही अभी बेहतर विकल्प है पर चर्चा खूब है। भाजपा का टिकट एक यक्ष प्रश्न की तरह उलझा लोगों को दिख रहा है।
भाजपा टिकट के लिए अभी माने तो भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के पुत्र डा. विपुलेन्द्र सिंह प्रताप का ही दावा है और वह घूम भी रहे हैं। पर चर्चा है कि वर्तमान एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू वर्तमान में समाजवादी पार्टी के टिकट से निर्वाचित हैं पर भाजपा में जा सकते हैं। यदि पप्पू सिंह भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर लेते हैं तो क्या भाजपा में टिकट जंग होगी।
बात करें डा. विपुलेन्द्र सिंह की करें तो वह भाजपा सांसद के पुत्र हैं। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की भाजपा में गहरी पैठ है और वह भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं। मतलब उनकी दिल्ली तक पैठ है।
बात रविशंकर सिंह की करें तो वह तीन बार इस पद पर आसीन हो चुकू हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के परिवार से हैं और चंद्रशेखर जी के पुत्र नीरज शेखर भाजपा से राज्य सभा सांसद हैं।
यदि रविशंकर सिंह भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं तो भाजपा टिकट पर प्रताप और पप्पू की जंग होनी ही है। विधानसभा चुनाव से पहले यह चुनाव होना है। जिले में दोनों तैयारी में हैं। विपुलेन्द्र सिंह स्वयं तो रविशंकर सिंह के पचत्र उत्कर्ष सिंह निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधि गणों के संपर्क में हैं। क्या होगा यह समय बताएगा पर भाजपा टिकट में जंग की संभावना पर चर्चा है।

Advertisement
r-k-mission
r-k-mission
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design