Advertisement
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
बलिया

भाजपा सरकार ने किया गरीबों का रोजी रोटी छीनने का काम : रामगोविंद

-जनचौपाल

-नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सबक लेने की है जरूरत, गइल माघ दिन उन्तीस बाकी

रविशंकर पांडेय

बांसडीह, (बलिया) : एक तरफ 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल के नेता अपनी तैयारी में लगे हैं। वहीं प्रदेश सरकार के नेता प्रतिपक्ष व बांसडीह विधानसभा के विधायक राम गोविंद चौधरी अपने क्षेत्र में तूफानी दौरा पर निकल चुके हैं।

मंगलवार को एलासगढ़ , भिखारिया ,रामपुर, लोहटा आदि गांवों में घूमकर न केवल हाल चाल लिया बल्कि अखिलेश सरकार में किये गए कार्यों का भी चर्चा किया। कहा कि पूंजीपतियों के बल पर देश व प्रदेश की सरकार चल रही हैं। पूंजीपतियों के एक दिन में दो अरब सत्ताईस करोड़ का लाभ है। जगह-जगह चौपाल के माध्यम से बुजुर्गों सहित युवाओं का उत्साह वर्धन करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि बहुत हो गया अब भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। भोजपुरी में कहा कि “गइल माघ दिन उन्तीस बाकी”। कहा कि धैर्य की जरूरत है। गरीबों का रोजी रोटी छीनने का काम भाजपा सरकार ने किया है। कोरोना कॉल में लगभग दो करोड़ लोगों का रोजगार छीन लिया गया। किसी से छुपा नही है। सबक लेने की जरूरत है।छात्र जब अपना हक मांग रहे हैं तो सरकार लाठियां दे रही है। श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा की सरकार देश व प्रदेश की सरकार कह रही थी कि हम लोग किसानों की आय दूनी कर देंगे पर नही किया। देश को बर्बाद कर दिया। केवल आपस मे लड़ाने का काम किया।भाजपा का बस एक ही काम है लाश पर राजनीति करो। उन्होंने कहा कि डीजल,पेट्रोल, खाद पदार्थ, किसानों के बीज खाद ,गैस सिलेंडर सभी महंगा कर दिया। समाजवादी पार्टी की सरकाqर ने बेरोजगारी भत्ता , कन्या विद्या धन , छात्र – छात्राओं को लैपटॉप देने का काम किया।लेकिन इस सरकार ने मंहगाई तथा बेरोजगारी देने का काम किया। जिससे आम जन त्रस्त हो गए हैं। 1977 से विधानसभा का सदस्य हु परन्तु इतनी बड़ी निक्कमी सरकार कभी नही बनी न आई। चौपाल कार्यक्रम में हरेन्द्र सिंह, अशोक यादव, प्रधान दिनेश निषाद , राजेश राम, अजय सिंह, संकल्प सिंह, अमित सिंह, हरिन्दर आजाद, बिक्रमा राम, प्रधान आफताब अहमद, हीरालाल वर्मा, जेपी यादव मौजूद थे। अध्यक्षता गुरु प्रभुनाथ उपाध्याय व संचालन अजय सिंह ने किया।

Advertisement
r-k-mission
r-k-mission
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design