Advertisement
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के जिलाध्यक्ष बने अरुण कुमार दूबे

-प्रदेश महासचिव बनने के बाद राजेश मिश्र ने सौंपी अपने इस पद की जिम्मेदारी
-लोक निर्माण विभाग डाकबंगला में संघ की बैठक के बाद किया गया यह एलान

बलिया: ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने जनपदीय संरक्षक मंडल के सलाह पर बलिया संगठन के जिला अध्यक्ष के रूप में अरुण कुमार दुबे की घोषणा की है। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में संघ की बैठक के बाद पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के क्रम में इस बात का एलान किया गया।

कहा कि बलिया जिला अध्यक्ष के रूप में मेरे कार्यों को देखते हुए मुझे प्रदेश महासचिव का दायित्व मिला है। इसलिए अपने शेष कार्यकाल के लिए जिला संरक्षक मंडल के सदस्यों के सलाह पर तथा प्रदेश कार्यकारिणी के अनुमोदन पर अरुण कुमार दुबे को जिला अध्यक्ष बनाया जा रहा है। साथ ही साथ कार्यकारिणी में आंशिक परिवर्तन करते हुए जिला प्रभारी के रूप में सुधीर कुमार तिवारी जिला महासचिव के रूप में विष्णु कुमार मिश्र जिला प्रवक्ता जितेंद्र तिवारी एवं ब्राह्मण स्वयंसेवक परशुराम सेना के जिला अध्यक्ष के रूप मे टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय का मनोनयन किया गया है।

इस अवसर पर संगठन के जिला संरक्षक अरुण कुमार ओझा ने कहा यह मनोनयन शेष कार्यकाल के लिए है।प्रेस वार्ता में उपस्थित दूसरे संरक्षक दयाशंकर तिवारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि हम विश्वास करते हैं यह सभी पदाधिकारी संगठन के नीतियों के हिसाब से जनपद के विप्र समाज के मान सम्मान के हित में कार्य करेंगे।

Advertisement
r-k-mission
r-k-mission
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design