-बोले राज्यसभा सांसद
-नगर पंचायत रतसर में कार्यकर्ताओं सहित पब्लिक से मिले सांसद नीरज शेखर
बलिया : भाजपा के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करने और आगामी 2022 चुनाव के लिए जुट जाएं। पार्टी की नीति और सरकार के काम को आम जनता तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

मंगलवार को रतसर नगर पंचायत स्थित धर्मेन्द्र सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं और आम जन से सांसद जी रूबरू थे। उन्होंने बताया कि योगी-मोदी सरकार उल्लेखनीय कार्य कर रही है। जन कल्याण की तमाम योजनाएं संचालित हो रही हैं। पारदर्शिता के साथ लोगों को लाभ मिल रहा है। विकास के पथ पर देश और उत्तर-प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाएं। एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान समरजीत सिंह, मानवेन्द्र विक्रम सिंह, अविनाश सिंह अदालत, राकेश सिंह, गोपाल पाण्डेय, सिद्धार्थ सिंह, अमित कुमार, संतोष कुमार, शिवजी बारी आदि मौजूद रहे।

9768 74 1972 for Website Design