


-हृदयविदारक घटना
-चेतन किशोर गांव में कोहराम, सभी मायूस
बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चेतन किशोर गांव के समीप खेल मैदान के पास स्थित गड़ही में गुरुवार की सुबह दो बच्चों का शव उतराया मिलने से हड़कम्प मच गया। दो घरों का चिराग बुझ गया। गांव रो पड़ा। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। दोनों बालकों का शव बाहर निकाला गया। इसमें एक बालक की शिनाख्त तेजस कुमार (14) पुत्र मनोज कुमार बरनवाल, जबकि दूसरे की विशाल चौहान (12) पुत्र सुरेंद्र चौहान निवासी मवेशी अस्पताल के रूप में हुई। दोनों बच्चें दोस्त थे।

बुधवार की शाम को दोनों घर से निकले थे, जो देर तक नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने काफी देर रात तक खोजबीन किया, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। हालांकि गड़ही के समीप ही उनकी साइकिल और कपड़ा पड़ा था। गुरुवार की सुबह दोनों का शव मिलने ही कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है।
रो पड़ा पूरा किशोर गांव
दोनों बालक अपने-अपने मां-बाप के इकलौता पुत्र थे। तेजस दो बहनों का इकलौता भाई था, जबकि विशाल अपने गां-बाप का इकलौता पुत्र। दोनों बच्चे बहुत अच्छे दोस्त थे। एक साथ रहना, खेलना व कूदना उनकी आदत में शुमार था। दोनों का शव एक साथ मिलने से न सिर्फ घर-परिवार, बल्कि किशोर गांव रो पड़ा। गड़ही किनारे निकालकर रखा दोनों शव देख लोगों का रूह कांप जा रहा था।
9768 74 1972 for Website Design