Advertisement
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बसपा किसी दल से नहीं लोगों के दिल से करेगी गठबंधन : सतीश मिश्र

-बलिया में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन
-भाजपा के साथ सपा पर भी बसपा राष्ट्रीय महासचिव ने चलाया व्यंगबाण


बलिया। प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्र ने प्रदेश सरकार पर ब्राह्मणों को टारगेट करने का आरोप लगाया। बसपा नेता ने ‘हाथी नहीं गणेश हैं, ब्रह्मा विष्णु महेश हैं’ और ‘जय परशुराम’ के नारे के साथ संगोष्ठी का आगाज करते हुए ब्राह्मण वोटों को सहेजने की भरपूर कोशिश की। भाजपा सरकार और समाजवादी पार्टी को निशाने पर लेते हुए सतीश चंद्र मिश्र ने बसपा के पक्ष में जुटने की अपील ब्राह्मणों से की।
भृगु आश्रम के नारायणी टाकीज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बसपा किसी दल से नहीं, जनता के दिल से गठबंधन करेगी। ब्राह्मणों का मान सम्मान-स्वाभिमान सब लौटने का काम पहले भी किया है, आगे भी करेंगे। भाजपा शासन में दलितों और ब्राह्मणों को डराने-धमकाने का काम हो रहा है। प्रदेश में ब्राह्मणों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। फर्जी मुकदमों में जेल में डाला जा रहा है, अन्यथा मार दिया जा रहा है। भाजपा ने श्रीराम को भी नहीं छोड़ा और अपने कार्यकर्ताओं को घर-घर भेजकर 10 हजार करोड़ रुपये कमा लिए। भाजपा के साथ सपा को भी बसपा नेता ने टारगेट किया। कहा कि दोनों की सोच एक जैसी है। महंगाई इतनी हो गई है कि बेरोजगार पकौड़े भी नहीं बेच पाएंगे। सत्ता में आने के पहले भाजपा के लोगों ने हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद नौजवानों को ठगा गया। बिकरू कांड का जिक्र करते हुए बसपा नेता ने कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश में डर का माहौल तैयार कर दिया है। ब्राह्मण समाज के लोगों को घरों से उठाकर एनकाउंटर कराने में सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल किया गया। खुशी दुबे के हाथ की मेहंदी भी नहीं छूटी और झूठी वाहवाही के लिए उसे जेल में बंद कर दिया गया। आरोप लगाया कि असलियत सामने आने के डर से उसकी जमानत नहीं होने दी जा रही है। पूर्व की समाजवादी पार्टी की सरकार पर भी तंज कसते हुए कहा कि उनके शासनकाल में भी ब्राह्मणों पर खूब अत्याचार हुए हैं, जबकि बसपा के राज में ब्राह्मणों को पर्याप्त सम्मान दिया जाता था। सम्मेलन में पूर्व मंत्री नकूल दूबे, विधायक उमाशंकर सिंह, केशरी नंदन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Advertisement
r-k-mission
r-k-mission
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design