Advertisement
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया राजनीति

बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र का केन्द्र बिन्दु बन सकता है सच कालेज

-विधानसभा चुनाव 2022
-भाजपा से विधायक आनंद स्वरूप और सपा से तैयारी कर रहे अनिल राय दोनों यहीं से रहे हैं छात्रसंघ अध्यक्ष
-सतीश चंद कालेज के वर्चस्व वाले बहुतायत क्षेत्र नगर विधानसभा के अंतर्गत आते हैं, खूब लग रही ताकत भी

बलिया : मिशन 2022 समाजवादी पार्टी और भाजपा दोनों के लिए बहुत अहम है। भाजपा अपना 2017 का प्रदर्शन दोहराना चाहेगी तो समाजवादी पार्टी 2012 के परिणाम से बेहतर आकलन करने में ही जुटी है। बात बलिया जिले की करें तो 2012 में सपा के पांच विधायक थे तो 2017 में भाजपा के पांच। बात जिला मुख्यालय की करें तो परिस्थिति बहुत अहम है।


यहां से भाजपा के आनंद स्वरूप शुक्ल विधायक हैं पर यह सीट सपा की मानी जाती रही है। पिछले चुनाव में पार्टी बदल नारद राय बसपा से लड़े और हार गए। भाजपा ने भी आनंद को टिकट दिया और वे जीत गए। इस बार देखने से अभी लग रहा है कि नगर विधानसभा क्षेत्र में सतीश चंद कालेज केन्द्र बिन्दु में लह सकता है। आनंद स्वरूप शुक्ल यहीं से छात्रसंघ अध्यक्ष रहे हैं। समाजवादी पार्टी किसे टिकट देगी अभी तय नहीं है लेकिन जिस तरह अनिल राय सपा के बैनर तले तैयारी कर रहे हैं यह यक्ष प्रश्न जन्म लेता है। सच कालेज का बहुतायत इलाका नगर विधानसभा क्षेत्र में ही है और यदि साइकिल अनिल राय को मिली तो केन्द्र बिन्दु में यह कालेज रहेगा ही।

Advertisement
r-k-mission
r-k-mission
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design