Advertisement
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

नगर विधानसभा क्षेत्र में अनिल राय संग खूब गति से चल रही सपा की साइकिल

-मिशन 2022

-छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे अनिल राय को मिल रहा खूब समर्थन भी

बलिया : बलिया के नगर विधानसभा क्षेत्र में मिशन 2022 की तैयारी वैसे तो कई लोग कर रहे हैं पर समाजवादी पार्टी की साइकिल सतीश चंद कालेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ सपा नेता अनिल राय संग खूब चल रही है।
प्रतिदिन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोगों से आशीर्वाद लेने और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का संदेश सुनाने का क्रम जारी है।

इसी क्रम में गुरुवार को भी 361 नगर विधान सभा में सपा के वरिष्ठ नेता अनिल राय का जनसम्पर्क व जनसंवाद अभियान जारी रहा। सपा की नीतियों एवं तत्कालीन अखिलेश सरकार में हुए विकास कार्यो से जन-जन को अवगत कराने में जुटे वरिष्ठ सपा नेता अनिल राय को क्षेत्रीय जनता का खूब प्यार व दुलार मिल रहा है। उदयपुरा, बाबू राय तिवारी के छपरा में घर-घर जाकर लोगों से मिलकर वरिष्ठ सपा नेता अनिल राय ने 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। उनके साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख ज्ञानेन्द्र राय गुड्डू, प्रधान मनीष पांडेय, प्रधान मनोज ठाकुर, सभासद बृजेश सिंह, पूर्व प्रधान सिराज खां, अक्षय वर्मा, अवधेश सिंह, भोला जी, अमरनाथ गुप्ता, वशिष्ठ पाठक, शेखर चौबे, हरेन्द्र यादव, श्याम नारायण यादव, नइम अंसारी, गौतम सिंह, मुन्ना सिंह, अरूण मास्टर साहब, हिरालाल साहू, सदन साहू, छात्रनेता बीके सिंह, केके सिंह, भगवान वर्मा इत्यादि रहे। वहीं, बाबू राम तिवारी के छपरा के प्रधान लक्ष्मण तिवारी व अखार प्रधान जय कुमार सिंह ने वरिष्ठ सपा नेता अनिल राय को आशीर्वाद दिया।

Advertisement
r-k-mission
r-k-mission
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design