Advertisement
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
बलिया

दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री छट्ठू राम सहित तीन भाजपा में हुए शामिल

-जिले में बड़ा राजनीतिक भूचाल
-वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेंद्र सिंह पप्पू और नगर पालिका बलिया के अध्यक्ष अजय कुमार भी शामिल
-भाजपा प्रदेश कार्यालय पर उप मुख्यमंत्री ने ग्रहण करायी सदस्यता, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने किया स्वागत

शशिकांत ओझा

बलिया : विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश में होने ही वाले हैं। मिशन 2022 भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य भी है। पार्टी इसे गंभीरता से ले रही है। बलिया जिले की तरफ भी पार्टी का ध्यान है। मंगलवार को जिले में राजनीतिक भूचाल उस हमय महसूस हुआ जब बसपा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे बहुजन समाज पार्टी के गुजरात के प्रभारी रहे छट्ठू राम ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके साथ कांग्रेस के पीसीसी सदस्य रहे वरिष्ठ नेता शैलेंद्र सिंह पप्पू और बलिया नगर पालिका के अध्यक्ष अजय कुमार समाजसेवी ने भी पार्टी का दामन थामा। प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने सभी का स्वागत किया।

विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अलग-अलग दलों में सेंधमारी करना शुरू कर दी है। मंगलवार को लखनऊ में प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा ने बलिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अजय कुमार समाजसेवी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र सिंह पप्पू तथा बहुजन समाज पार्टी में कभी अपना डंका बजाने वाले छट्ठू राम को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद जिले में तरह-तरह के अटकलों का बाजार शुरू हो गया है आलम यह है कि तीनों नेता अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से हैं ऐसे में लोग इन्हें विधानसभा के चुनाव से जोड़कर भी देख रहे हैं।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ भाजपा कार्यालय में नगरपालिका परिषद के चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी, शैलेंद्र सिंह पप्पू और छट्ठू राम को पार्टी में शामिल किया है। इस दौरान डिप्टी सीएम दिनेश कुमार शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने बलिया के नेताओं का पार्टी में स्वागत किया और पार्टी को और आगे बढ़ाने के लिये अलग-अलग जिम्मेदारी भी दी।

Advertisement
r-k-mission
r-k-mission
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design