Advertisement
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति राज्य

जन जन के बीच जाकर लोगों में समाजवादी पार्टी व अखिलेश यादव जी के लिए जगा रहीं अलख

-जन संपर्क अभियान
-विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर गांव में लोगों के बीच पहुंची वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक मंजू सिंह

बलिया : समाजवादी पार्टी के मुखिया उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के निर्देश के क्रम में नगर विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक मंजू सिंह जनता के बीच पहुंच समाजवादी पार्टी की योजनाओं को बताने का क्रम प्रारंभ कर दिया है। गुरुवार को इसी क्रम में पूर्व विधायक मंजू सिंह विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर गांव पहुंची।

मिशन : 2022———जनसंपर्क में पूर्व विधायक मंजू सिंह

पूर्व विधायक मंजू सिंह बसंतपुर गांव में भानु प्रताप सिंह एवं शशारदा नन्द सिंह के दरवाजे पर पहुंच राजनीतिक चर्चा की। उन्होंने सभी मतदाता साथियों से पूरे मनोयोग से समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव जी के समर्थन में मतदान करने की सभी से गुहार भी लगाई। विधायक मंजू सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यो पर कहा कि देश का सभी भाग बेचा जा रहा है। देश को बचाने के लिए मिशन 2022 में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाना बहुत आवश्यक है। समाजवादी पार्टी की नेत्री ने सपा सरकार की उपलब्धियों को भी लोगों के बीच रखा। पूर्व विधायक के साथ नित्यानंद गिरी पूर्व प्रधान, पृथ्वीनाथ सिंह पूर्व प्रधान, रणजीत सिंह, मुन्ना सिंह, दीपक सिंह, श्रीभगवान सिंह, बबुआ सिंह, अंजनी सिंह, पप्पू सिंह, चन्दन सिंह, सोनू सिंह, सुरेश ओझा, शिवजी सिंह चंदेल, राजेश सिंह, संतोष सिंह, राकेश सिंह पूर्व प्रधान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Advertisement
r-k-mission
r-k-mission
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design