Advertisement
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
बलिया

जन कल्याण के उपासक रहे स्व. कल्याण सिंह को फूलों की नगरी सिकंदरपुर में दी गयी श्रद्धांजलि

-किया नमन
-विधायक संजय यादव सहित कार्यकर्ताओं ने सिकंदरपुर और नवानगर मंडल में की शोक सभा

बलिया : युग पुरुष, जन कल्याण के उपासक रहे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान के पूर्व राज्यपाल भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे कल्याण सिंह शनिवार को गोलोक वासी हो गए। मंगलवार को फूलों की नगरी कहे जाने वाले बलिया जिले के सिकंदरपुर में भाजपा जनों ने अपने पूर्व महापुरुष को याद किया तथा श्रद्धांजलि दी।सिकन्दरपुर विधानसभा के नवानगर व सिकन्दरपुर मंडल में हिन्दू हृदय सम्राट पूर्व मुख्यमंत्री “बाबूजी” के नाम से विख्यात कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया। पूर्व विधायक संजय यादव दोनों जगह उपस्थित रहे। विधायक संजय यादव ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बाबूजी सामान्य पुरुष नहीं विशिष्ट महापुरुष थे। उन्होंने राजनीति में सेवा किया। मुख्यमंत्री और राज्यपाल रहते हुए प्रशासनिक क्षमता भी दिखाई। उनका जाना जीवनभर कष्ट देगा। बाबूजी ने ही राजनीति को एक नई दिशा और दशा भी दिया। आज राजनीति में इस बात की शर्त लगती है कि क्या कल्याण सिंह बन सकते हो। उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने का श्रेय बाबूजी को ही जाता है। कहा मैं उन्हें कोटिशः नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। श्रद्धांजलि पूर्व मंत्री राजधारी सहित सैकड़ों ने दी।

Advertisement
r-k-mission
r-k-mission
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design