-दिन दहाड़े वारदात
-घायल जवान ने गोली मारने वालों की किया पहचान, पुलिस को बताया

बृजेश दूबे
गड़वार (बलिया) : मुख्य मार्ग पर सुखपुरा थाना क्षेत्र अलावलपुर चट्टी के समीप बदमाशों ने ड्यूटी पर जाने के लिए शनिवार की देर शाम को बलिया ट्रेन पकड़ने जा रहे सेना के जवान को गोली मार दी। पहली गोली मिस हो गई। दूसरी गोली पैर में लग गई। सूचना पर सुखपुरा थाना प्रभारी गगनराज सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचवाया। जहां चिकित्सकों ने घायल के पैर से गोली निकालकर वाराणसी के रेफर कर दिया।





जानकारी के अनुसार नीरज सिंह (27) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी पकड़ी थाना पकड़ी सेना में कार्य करते हैं। अपने गांव छुट्टी पर आए थे। शनिवार की देर शाम को ड्यूटी पर जाने हेतु ट्रेन पकड़ने अपने भाई के साथ बलिया बाइक से जा रहे थे। अभी वह गड़वार-बलिया मार्ग पर सुखपुरा थाना क्षेत्र के अलावलपुर चट्टी के समीप पहुंचे थे कि पीछे से आकर दो बदमाशों ने दो पिस्टल सटाकर गोली मार दी। पहली गोली मिस हो गई जो पेट मे लगाए थे। वहीं दूसरी गोली पैर में लग गई।गोली मारने के बाद दोनों बदमाश भाग गए। घायल सेना के जवान नीरज सिंह ने जिला अस्पताल में पुलिस को बताया कि गोली मारने वाले दोनों बदमाश पकड़ी गांव के ही थे। जवान ने यह भी बताया कि कौन बाइक चला रहा था किसने फायर किया।
9768 74 1972 for Website Design