Advertisement
radhakrishna academy admission 2023
Sunbeam 23-24
radhakrishna academy admission 2023
sunbeam 23-24
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
पूर्वांचल बलिया

गोद लिए अस्पताल सीएचसी जयप्रकाश नगर में लगाया जन चौपाल

-भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू के समक्ष लोगों ने रखी मांग
-सोनू सिंह ने दिया भरोसा, कहा आप हमेशा बताए आवश्यकता को

बलिया : जिले के अंतिम छोर पर स्थित जयप्रकाश नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को गोद लेने के बाद वहां जनचौपाल लगा लोगों का विचार लिया। अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्था को देखा और अस्पताल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान लोगों से साकेत सिंह सोनू ने विचार मांगा। उपस्थित ग्रामीणों ने अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। कहा कि व्यवस्था इस स्तर की हो जाए ताकि लोगों को जिला चिकित्सालय न जाना पड़े।लोगों ने अस्पताल को स्तरीय बनाने की मांग की।

जनचौपाल को संबोधित करते हुए साकेत सिंह सोनू ने कहा कि जयप्रकाश नगर के लोगों बलिया जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इस सीएचसी में सारी सुविधाएं विकसित की जाएगी। इसी सीएचसी में एक्सरे, पैथोलॉजी, प्रसव कराने का प्रबंध होगा। सोनू सिंह ने कहा कि आप यहां की सुविधाओं और व्यवस्था की जानकारी दें। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमिताभ उपाध्याय, जिला मंत्री तारकेश्वर गोड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष तेजनारायण मिश्र, मंडल उपाध्यक्ष पप्पू सिंह, मंडल मंत्री विवेक सिंह कारगील, विकास सिंह, अशोक सिंह, गौतम यादव ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता मुरलीछपरा मंडल के अध्यक्ष मदन सिंह और संचालन जिला कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने किया।

सशक्त भाजपा-समर्थ भारत अभियान का शुभारंभ भी

इसी दौरान साकेत सिंह सोनू ने जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा के नीचे खड़ा होकर सशक्त भाजपा-समर्थ भारत अभियान की शुरुआत की। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि भारत वर्ष को समर्थ बनाने के लिए भाजपा को सशक्त करना होगा।

कहा कि इस अभियान के तहत बैरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच उनका आशीर्वाद लेने का प्रयास करुंगा। जनमानस तक पहुंचने का यह अभियान होगा।

Advertisement
r-k-mission
r-k-mission
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design