Advertisement
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

कांग्रेस भवन पर मनी महाराणा प्रताप की जयंती

-उत्कृष्ट कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
-कोरोना वायरस से मृत जनों को दी गई श्रद्धांजलि भी

बलिया : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रविवार को कांग्रेस भवन पर महाराणा प्रताप की जयंती मनाई और कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित किया। इस दौरान दो मिनट का मौन रख कोरोना वायरस से मृत जनों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गयीं।

कांग्रेस जनों ने दो मिनट का मौन रखकर महाराणा प्रताप जी की वीरता को नमन करते हुए कोरोना वायरस महामारी में देश भर के मृतकों के प्रति श्रद्धा अर्पण किया। तत्पश्चात सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि पूनम पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना उपाध्याय, शहर काँग्रेस कमेटी, बलिया के तीसरी बार मनोनीत अध्यक्ष सागर सिंह राहुल और जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के मनोनीत उपाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, कांग्रेस सेवादल बलिया के जिलाध्यक्ष गिरीश कान्त गाँधी, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य विवेक ओझा को माल्यार्पण कर अंगबस्त्रम् प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यश मिश्रा बन्टी, सरिता श्रीवास्तव, सोनिया तिवारी, राहुल माझील आदि मौजूद रहे।संचालन जिला युवक काँग्रेस बलिया के पूर्व उपाध्यक्ष धीरेंद्र ओझा ने किया।

Advertisement
r-k-mission
r-k-mission
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design