Advertisement
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
बलिया

एयरफोर्स के जवान की घर पर विद्युत स्पर्शाघात से दर्दनाक मौत

-हृदयविदारक घटना
-नगर पंचायत बांसडीह के वार्ड नं 09 निवासी विनोद गुप्ता का इकलौता पुत्र था विवेक
-दिल्ली के कमांड हास्पिटल में पहले से ही भर्ती हैं मृतक के पिता, मां भी वहीं
-किसी आवश्यक कागजात को लेने आया था घर, इंवर्टर आन करते समय हो गई घटना

रविशंकर पांडेय
बांसडीह (बलिया) : नगर पंचायत बांसडीह के वार्ड नं. 09 में विद्युत करंट की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की दर्दनाक मौत हो गयी। इससे परिवार में कोहराम गया है।

मृतक जवान विवेक कुमार गुप्ता (19) पुत्र विनोद कुमार गुप्ता करीब 2 साल पहले एयरफोर्स में भर्ती हुए थे। मां-बाप के इकलौते पुत्र व दो बहनों के भाई विवेक जैसलमेर के रामगढ़ एयरवेज पर तैनात थे। विवेक के पिता दिल्ली स्थित कमांड हॉस्पिटल में भर्ती थे। पति के साथ विवेक की मां दिल्ली ही थी, जबकि दोनों बहनें बुलंदशहर में पढ़ाई करती है। विवेक बीमार पिता को देखने के लिए जैसलमेर से दिल्ली गये थे। अचानक किसी डॉक्यूमेंट (कागजात) का काम पड़ गया, जिसे लेने के लिए रविवार क़ी शाम विवेक बांसडीह स्थित घर पहुंचे। इंवर्टर चालू करते वक्त करंट की जद में आ गये। आनन फानन में परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, लेकिन विवेक को बचाया नहीं जा सका। उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Advertisement
r-k-mission
r-k-mission
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design