Advertisement
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
sunbeam admission 2023
radhakrishna academy admission 2023
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति राज्य

अघोषित आपातकाल के जबड़े में फंस गया है देश : रामगोविंद चौधरी

-नेता प्रतिपक्ष का विचार
-कहा लोकतन्त्र और स्वराज की रक्षा के लिए दीजिए भारत समाचार टीवी का साथ, डरी सरकार कर रही है छापा डालकर डराने की कोशिश

बलिया : उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि अच्छे दिन के नाम पर यह महान देश अघोषित आपातकाल के जबड़े में फंस गया है। इसकी मुक्ति के लिए भारत समाचार टीवी और दैनिक भास्कर पर सरकारी हमले का विरोध कीजिए और इनका साथ दीजिए।

शुक्रवार को मिलने आए साथियों से नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि भारत समाचार टीवी के प्रधान सम्पादक ब्रजेश मिश्रा, कार्यकारी सम्पादक वीरेन्द्र सिंह और दैनिक भास्कर अखबार पर इनकम टैक्स का छापा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। अपने पापों से डरी हुई मोदी और योगी सरकार इन छापों के माध्यम से अपना अपना पाप छुपाने की कोशिश कर रही है। इससे डरने की जरूरत नहीं है। इससे टकराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसके पहले भी आपातकाल लगाकर देश की जनभावना को दबाने की विफल कोशिश हुई थी। इस बार अघोषित आपातकाल के माध्यम से यह कोशिश हो रही है। यह कोशिश भी सफल नहीं होगी।
अपने विचार व्यक्त करते हुए नेता प्रतिपक्ष उत्तर प्रदेश रामगोविंद चौधरी ने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से तड़प तड़प कर मरने वालों की चीख सुनकर पूरा देश रो पड़ा था। नदियों के तट लाशों से पट गए थे। भारत सरकार ने इसे लेकर एक प्रश्न के जवाब में लोकसभा में कहा है कि ऑक्सीजन की कमीं से देश में कोई नहीं मरा है। उसका आधार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भेजा गया झूठ है। कहा है कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार चाहती है कि मीडिया भी उसके इस झूठ को ही जनता के बीच सच के रुप में परोसे। बहुत से मीडिया हाउस परोस भी रहे हैं लेकिन जो नहीं परोस रहे हैं, जो ऑक्सीजन के अभाव में हुई मौतों के मामलों में सच बोल रहे हैं, वह भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के निशाने पर हैं।

Advertisement
r-k-mission
r-k-mission
previous arrow
next arrow

7489697916 for Ad Booking
Advertisement
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
mditech-seo
creative-digital-marketing-agency
previous arrow
next arrow

9768 74 1972 for Website Design